नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस)। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों मैदान से दूर हैं और अपनी पैर की उंगली के चोट से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के चौथे टेस्ट मैच में उन्हें गंभीर चोट लगी, जिसकी तस्वीर उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। पंत ने प्लास्टर से बंधे पैर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे इससे बहुत नफरत है।” यह चोट उन्हें इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय लगी थी। गेंद सीधा उनके पैर पर लगी, जिसके बाद दर्द इतना असहनीय था कि वह मैदान पर खड़े भी नहीं रह पाए। उन्हें मिनी एंबुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया और स्कैन में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इस चोट के बावजूद पंत ने चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी की, लेकिन पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर होना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक, पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह हफ्ते लग सकते हैं। ऐसे में उनके अगले महीने शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में खेलने की संभावना बेहद कम है। यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पंत टीम के अहम बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। पंत ने आखिरी टी20 मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जबकि आईपीएल में उनकी परफॉर्मेंस औसत रही थी। मैदान से दूर रहने के बावजूद पंत सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पिज्जा बनाते नजर आए। वीडियो में पंत हल्के से लंगड़ाते हुए भी मुस्कुराहट के साथ शेफ का एप्रन पहने हुए दिखे। वह आटा गूंथते और उस पर टॉपिंग लगाते हुए मजाकिया लहजे में कहते हैं, “घर पर तो कुछ बनाया नहीं है, यहां पिज्जा बना रहा हूं।” उन्होंने इस क्लिप के कैप्शन में इतालवी अंदाज जोड़ते हुए लिखा, “इम्पैस्टो, साल्सा, फ़ोर्नो और मैं।” वीडियो में पंत अपने दर्शकों से कहते हैं, “आज मैं आपको पिज्जा बनाना सिखाऊंगा, मुझे लगता है कि मैं वेजीटेरियन पिज्जा बनाऊंगा।” चोट के कारण भले ही पंत अभी क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी और हल्के-फुल्के अंदाज से प्रशंसकों के बीच उनका जुड़ाव बरकरार है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वह कब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे, ताकि भारतीय टीम को फिर से उनकी सेवाएं मिल सकें।
