नई दिल्ली । देश के घरेलू विमानन उद्योग में तेजी से वापसी हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में घरेलू हवाई यात्रा में 60% की वृद्धि दर्ज की गई है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, एफवाई 23 में डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 13 करोड़ 60 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। अभी भी ये कोविड महामारी के पहले वित्त वर्ष 2020 के 14 करोड़ 15 लाख यात्रियों के आंकड़े से लगभग 4 फ़ीसदी कम है। मार्च 2022 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में करीब 8.52 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया था।
मार्च माह में 22 फ़ीसदी की वृद्धि
आईसीआरए के वाइस प्रेसिडेंट के अनुसार मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 में 22 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2022 में हवाई यात्रियों का आंकड़ा 1.06 करोड़ था, मार्च 2023 में यह आंकड़ा 1.30 करोड़ था . पिछले महीने 1.30 करोड़ लोगों ने देश के भीतर हवाई सफर किया।
हवाई यात्री यातायात में वृद्धि होने के बावजूद डोमेस्टिक एविएशन इंडस्ट्री, फ्यूल की बढ़ती कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये का अवमूल्यन कम होने के कारण हवाई जहाज कंपनियां आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। एयरलाइंस कंपनियों का लाभ बढ़ाने के लिए खर्च की बढ़ोतरी के अनुपात में हवाई सफर का किराया भी बढ़ाना होगा।
