जगह-जगह हुआ स्वागत जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस जैन एवं पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती के साथ हुआ सघन जनसंपर्क


मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं पूर्व पार्षद गिरीश शास्त्री उपस्थित थे
उज्जैन .. वार्ड क्रमांक 22 भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सोनल अजय जोशी का आज सुबह मां शिप्रा का पूजन अर्चन कर तूफानी महा जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ श्रीमती सोनल अजय जोशी वार्ड के प्रत्येक परिवार से रूबरू होकर उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया, जनसंपर्क की शुरुआत गणगौर दरवाजा से सरवन मोहल्ला कार्तिक चौक कहार वाडी दानी गेट पान दरीबा जैन मंदिर होते हुए क्षेत्रवासियों का अपार जन समर्थन जीत का आशीर्वाद सोनल अजय जोशी को दिया गया सोनल अजय जोशी का स्वागत विजय तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया सोनल अजय जोशी ने बताया कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं वार्ड वासियों का अपार स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है जिसको लेकर उनकी जीत निश्चित है श्रीमती सोनल अजय जोशी वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति की पहली पसंद होने के साथ-साथ धार्मि सामाजिक कार्यकर्ता है एवं उनके पति पंडित अजय जोशी की वार्ड के प्रत्येक घर में अच्छी पेठ होने के कारण सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक संगठन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे


