उज्जैन । भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल उज्जैन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि कृष्ण गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से जेल के 20 अधिकारी-कर्मचारियों तथा 1000 पुरुष एवं 70 महिला बंदियों को योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा ने जेल में संचालित सुधारात्मक गतिविधियों से प्रेरित होकर अनुशासन, स्वच्छता, निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने, उद्योग कार्यों में दक्षता तथा आईटीआई प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बंदियों एवं अधिकारियों को ‘विघ्नहर्ता अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा जिन बंदियों के पुत्र-पुत्रियों ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें भी उनके बच्चों के नाम पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जेल उप अधीक्षक (प्रशासन) जसमन सिंह डावर, सहायक अधीक्षक सुरेश गोयल, प्रवीण कुमार मालवीय, अंतीम बिरला सहित बड़ी संख्या में जेल स्टाफ उपस्थित