माधव एक्सप्रेस/इंदौर,प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं अभिभावकों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्रा कृतिका पांडेय (पिता – अल्केश पांडेय) को हायर सेकेंडरी परीक्षा में 79.8% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्टाफ द्वारा छात्रा कृतिका पांडेय को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया तथा उनके माता-पिता श्री अल्केश पांडेय एवं श्रीमती कल्पना पांडेय का हार एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया जाने वाला यह सम्मान अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
श्री अल्केश पांडेय एवं श्रीमती कल्पना पांडेय ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
🌹 कृतिका पांडेय को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹
