CG – आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द…देखें लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
Spread the loveबिलासपुर। पेंशन प्रकरण में लापरवाही बतरने...
इंदौर, माधव एक्सप्रेस 08 जून। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर के विशेषज्ञों ने ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील की है।
वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष बागड़ी ने बताया कि लगातार रहने वाला सिरदर्द, धुंधला दिखना, चक्कर आना या सामान्य दवाओं से राहत न मिलना ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। समय पर एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच से बीमारी की शुरुआती पहचान संभव है।
कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है। बच्चों में लगातार उल्टी, सिरदर्द, पढ़ाई में कमजोरी और संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करानी चाहिए।
वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील अठाले के अनुसार, कुछ आनुवंशिक कारण, रेडिएशन एक्सपोजर और अन्य दुर्लभ जोखिम कारक ब्रेन ट्यूमर से जुड़े हो सकते हैं, हालांकि अधिकांश मामलों में इसका सटीक कारण ज्ञात नहीं होता।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि लगातार सिरदर्द, धुंधला दिखना, दौरे पड़ना, शरीर में कमजोरी, याददाश्त में कमी या व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन से परामर्श लें। समय पर जांच और उपचार से जीवन बचाया जा सकता है।
