तुलसी नगर सरस्वती मंदिर में 3 दिवसीय योग शिविर शुरू।
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार 21 जून को एम आर 4 महालक्ष्मी नगर गार्डन स्थित हरी ॐ योगपीठ पर योग गुरु रमेश जी पाटिल द्वारा महालक्ष्मी नगर समाज सेवा समिति के तत्वावधान में निशुल्क योगाभ्यास क्षेत्र के आम नागरिकों एवं रहवासियों को कराया जाएगा। इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया समारोह के मुख्य अतिथि तथा तथा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेश जोशी एवं युवा समाजसेवी संदीप जोशी समारोह के विशेष अतिथि होंगे। इसके अलावा महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर तथा आसपास के कॉलोनियों के कई वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, सामान्य नागरिक महिलाएं भी इस योग दिवस समारोह में उपस्थित रहकर योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के समन्वयक के के झा एवं संजय यादव ने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात हरि ॐ योगपीठ द्वारा योग कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी बंधू एवं बन्धीनियों के लिए अंकुरित स्वल्पाहार, फल एवं छाछ की व्यवस्था की गयी है। योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को स्वयं का मेट या चादर , नैपकिन एवं पानी का एक बोतल लाने का आग्रह किया गया है।
योग गुरु रमेश पाटिल ने कहा कि वे पिछले आठ वर्षों से निरंतर हरि ॐ योगपीठ, एम् आर 4 महालक्ष्मी नगर में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को निःशुल्क योग करवाकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में भी योग गुरु हरिनारायण नामदेव के सानिध्य में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन अमृत महोत्सव समिति, तुलसी नगर बस्ती द्वारा रविवार 19 जून से 21 जून तक सुबह 7 से 8 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ निःशुल्क योगाभ्यास का लाभ ले रहे हैं।
