इस वर्ष का संस्करण रिसोर्स रीसाइक्लिंग, वेस्ट रिडक्शन और क्लाइमेट‑पॉज़िटिव प्रैक्टिसेज़ पर केंद्रित रहेगा
बेंगलुरु, 04 जून 2026: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ‘एनवायरनमेंट मंथ 2026’ की शुरुआत की है, जिसका थीम है “रिसोर्स रीसाइक्लिंग के जरिए क्लाइमेट पॉज़िटिव कंपनी की ओर कदम”। इस पहल के माध्यम से कंपनी अपने ऑपरेशन्स और स्टेकहोल्डर इकोसिस्टम में टिकाऊ प्रैक्टिसेज़ को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराती है। टोयोटा एनवायरनमेंटल चैलेंज 2050 और अन्य सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों से प्रेरित होकर, यह पहल सप्लायर्स, डीलर्स, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स, कर्मचारियों और समुदायों को रिसोर्स रीसाइक्लिंग, वेस्ट रिडक्शन और क्लाइमेट‑पॉज़िटिव एक्शन के लिए एकजुट करती है।
टीकेएम अपने ऑपरेशन्स में रिसोर्स खपत कम करने और वेस्ट घटाने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में क्रॉस‑फंक्शनल सुधार गतिविधियों के माध्यम से पैकेजिंग उपयोग में 12.5% कमी करना है। साथ ही, 2030 तक वार्षिक माइलस्टोन के जरिए प्रोसेस‑जनरेटेड वेस्ट में 15% कमी हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रयासों को मज़बूत वेस्ट रीसाइक्लेबिलिटी उपायों और ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल की दिशा में निरंतर काम से समर्थन मिलेगा। टीकेएम अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को पूरी तरह से नवीकरणीय बिजली पर चलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
· सप्लायर स्तर पर, टीकेएम अपने सप्लायर पार्टनर्स के साथ मिलकर रिसोर्स एफिशिएंसी और जिम्मेदार मटेरियल उपयोग को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी सप्लायर ऑपरेशन्स में वेस्ट रिडक्शन को प्रोत्साहित कर रही है और रीसाइकल्ड मटेरियल्स के अधिक उपयोग को बढ़ा रही है। टीकेएम का लक्ष्य FY2028‑29 तक सप्लायर पैकेजिंग में 60% रीसाइकल्ड कंटेंट हासिल करना है। साथ ही, कंपनी अपने पार्टनर्स को बदलती पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप ढलने में मदद कर रही है।
डीलरशिप स्तर पर, टीकेएम चरणबद्ध तरीके से रीसाइक्लिंग पहल लागू करेगा सितंबर 2026 से बेंगलुरु में शुरुआत करते हुए, दिसंबर 2026 तक इसे पूरे कर्नाटक में और मार्च 2027 तक पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डीलरशिप ऑपरेशन्स में सर्कुलर प्रैक्टिसेज़ को बढ़ावा देना और ग्राहकों में जिम्मेदार रिसोर्स मैनेजमेंट के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करना है।
कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और रीजनल सुविधाओं के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन में पर्यावरणीय प्रदर्शन सुधारने पर काम कर रही है। इसमें अधिक रेल उपयोग, CNG को बड़े पैमाने पर अपनाना और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी के जरिए पैकेजिंग वेस्ट कम करना शामिल है।
व्यवसाय से परे, टीकेएम पर्यावरण शिक्षा और जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से समुदायों के साथ अपनी भागीदारी जारी रखता है। टोयोटा ग्रीन वेव प्रोजेक्ट ने अब तक 650 से अधिक पौधों की प्रजातियों और 400 से अधिक जीव प्रजातियों को संरक्षित करने में योगदान दिया है। वहीं इकोज़ोन प्रोग्राम ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के विषयों पर 62,000 से अधिक छात्रों तक पहुँच बनाई है।
श्री बी. पद्मनाभा, एक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर – मैन्युफैक्चरिंग, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “हमारी क्लाइमेट‑पॉज़िटिव कंपनी बनने की यात्रा निरंतर सुधार, सहयोग और जिम्मेदार कार्रवाई की मांग करती है। एनवायरनमेंट मंथ 2026 के माध्यम से हम रिसोर्स रीसाइक्लिंग और वेस्ट रिडक्शन पर अपना ध्यान और मज़बूत कर रहे हैं, साथ ही वैल्यू चेन में टिकाऊ प्रैक्टिसेज़ को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर व्यक्ति का योगदान, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, सार्थक बदलाव ला सकता है। सामूहिक प्रयासों से हम पर्यावरणीय प्रभाव कम करेंगे और अपने दीर्घकालिक सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे।”
एनवायरनमेंट मंथ 2026 जैसी पहलों के माध्यम से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को मज़बूत करना, सस्टेनेबिलिटी में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और जिम्मेदार विकास के जरिए समाज के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना
है।
