चंदनवाड़ी विशाल भंडारें में थांदला – झाबुआ भोलें परिवार ने भोजन सामग्री के साथ सौंपीं दानराशि
अमरनाथ भोजन सामाग्री ले कर ट्रक रवाना – महंत व भोलें भक्तों ने दिखाई शिव ध्वजा
*थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस)* भोला भण्डारा परिवार झाबुआ व थांदला द्वारा पवित्र धाम अमरनाथ यात्रा मार्ग चंदनवाड़ी में लगाए जा रहे 21वें लंगर में अंचल के दानदाताओं द्वारा दी गई रसद व दानराशि भण्डारा संचालक विक्की भैया शर्मा व राजा भैया को भेंट की। दाहोद से अमरनाथ ट्रक रवानगी के अवसर पर आयोजित धर्म महोत्सव में पिपलखुटा महंत 1008 दयारामदासजी महाराज, चिंतामणि महाराज, दाहोद के गुन्नु महाराज, दुर्गेश महाराज व अन्य महंत के साथ दाहोद, झाबुआ, थांदला के सैकड़ों भोलें भक्तों की मौजूदगी में महंतों द्वारा भगवान भोलेंनाथ व रसद से भरें ट्रक की विधिवत आरती पूजा की अनुष्ठान के यजमान कैलाश भाई शर्मा द्वारा यज्ञाहुति दी गई गई वही महंतों ने भण्डारा संचालकों व ट्रक ले जाने वालें ड्राइवर रमेश भाई सुतार व अन्य सहयोगियों को तिलक लगाकर भेंट देकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भोजन सामग्री के साथ झाबुआ भोलें परिवार ने 88 हजार रुपये व थांदला भोलें परिवार ने 32 हजार रुपये की दान राशि विक्की भैया को सुपुर्द करते हुए उनका अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के प्रतीक चिन्ह से सम्मान भी किया।
अंचल के दानदाताओं का माना आभार
भोलें भण्डारा परिवार थांदला के सदस्य प्रकाशचंद्र सोनी, श्रीमंत अरोड़ा, तुलसीराम मेहते, राजू धानक, आत्माराम शर्मा, दिनेश नागर, महेश नागर, पवन नाहर, सौम्य नागर, दुर्गेश नागर आदि, झाबुआ से प्रकाश भाई राठौड़, अमित पंवार, ईश्वरभाई राठौड़ (कल्याणपुरा), चुन्नू पंवार, मनोज वर्मा, कमलेश राठौड़, कुलदीप, जगदीश राठौड़ तथा दाहोद के ऊर्जावान संचालक मण्डल राजू काका शाह, कृष्णकांत काका, नरेश काका, कमलेश भाई, मित्तल भाई, कालू भाई महावर (बजरंग टेंट हाउस), सुनील भाई आदि भोलें भण्डारा परिवार के सदस्यों ने भोलें की फौज करेगी मौज के नारें लगाते हुए उपस्थित भोलें भक्तों के साथ पूरे क्षेत्र के दानदाताओं का आभार माना।
इस तरह चलता है भण्डारा
भोलें भण्डारा परिवार द्वारा अमरनाथ साईन बोर्ड द्वारा निर्देशित पहलगाम के बाद प्रथम पड़ाव चंदनवाड़ी के प्लॉट नम्बर 3 पर 45 दिवसीय लगने वालें भंडारें की जानकारी देते हुए मुख्य संचालक विक्की भैया, ईश्वर भाई, श्रीमंत अरोड़ा व पवन नाहर ने बताया कि उस स्थान पर टीन शेड, को भी समिति द्वारा ही लगाना होता है वही ईंधन के रूप में हरियाणा से डीजल व वहाँ की सरकार से गैस सिलेंडर सशुल्क उपलब्ध हो जाते है वही 24 घण्टे चलने वालें भंडारें में यात्रियों के रुकने आदि की व्यवस्था भी की जाती है। कोई भक्त यदि भंडारें में सेवा देना चाहता है तो उसे पास उपलब्ध करवाया जाता है जिससे व अपनी इच्छा अनुसार रुक कर भोलें भक्तों की सेवा कर सकता है। यदि अंचल के किसी व्यक्ति को कोई मदद की आवश्यकता हो तो वह समिति के हेल्प लाइन नम्बर – 9426506366 व 9424567444 पर सम्पर्क कर सकता है।
