*छोटी काशी थांदला नगर में पद्मावती नदी होगी स्वच्छ एवं निर्मल*
थांदला से माधव एक्सप्रेस विवेक व्यास की रिपोर्ट
नगर परिषद द्वारा थांदला नगर छोटी काशी में अंबिकेश्वर_महादेव मंदिर,घोडाकुंड वार्ड क्रमांक 4 पर अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नगर की जीवनदायिनी पद्मावती नदी में मिलने वाले नगर के गंदे नालों को डायवर्जन कर STP प्लांट से फ़िल्टर कर वापस नदी में छोड़ने की योजना हेतु कार्य का शुभारंभ किया गया जिस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय गोलू, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंणदा, सुनील पंणदा, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद कन्नू मोरिया सम्मिलित होकर भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख शहरी एवं नगरीय विकास योजना अंतर्गत
थांदला नगर को जल-सुरक्षित बनाना और हर घर में नल से पानी पहुंचाना है।
उपयोग किए गए पानी को साफ करके रीसायकल और पुनः उपयोग करना।
जल निकायों का कायाकल्प झीलों, तालाबों और कुओं का जीर्णोद्धार करना ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। पार्क और हरियाली शहरों में आम जनता के लिए हरित स्थानों और पार्कों का विकास करना अमृत मित्र पहल जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के संचालन में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को शामिल करना।पेय जल सर्वेक्षण नगर के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए जल आपूर्ति और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग कर जल आपूर्ति को बढ़ाना कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यकर्ता
समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर_आचार्य ,अनिल_भंसाली,नितिन_नागर ,गोलू_वर्मा , इंजीनियर पप्पू बारिया ,पारसिंह पारगी,अंशुल परिहार सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
