हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे भजन संध्या का आयोजन
थांदला से विवेक व्यास ,माधव एक्सप्रेस थांदला इन दिनों अंचल में हर किसी पर हारें के सहारें खाटू के श्याम का जादू छाया हुआ है। युवाओं में हर ग्यारस पर भजन कीर्तन का रंग चढ़ा हुआ है। कष्टभंजन देव भजन मंडली द्वारा खाटू श्याम कीर्तन का अयोजन पिपली चौराहा पर किया गया जिसमे हर समाज के युवाओं ने ओर थांदला के आसपास 10 किलोमीटर दूर दूर से खाटू श्यामजी महाराज की भजन संध्या में श्याम प्रेमी उत्साह से बाबा के भजनों पर जमकर नाचें श्याम इच्छा तक चले इस आयोजन में अंचल के कलाकारों ने भजनों से ऐसा समा बंधा की हर कोई बाबा की भक्ति में डूब गया। इस दौरान श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें घी और खोपरें की आहुति भी दी गई जिसमे जयदीप राठौड़, विजय राठौड़, तरुण राठौर, चिराग राठौड़, साईं दीप व्यास कुणाल राठौड़, कुणाल नागर शिवम राठौड़ काविश नागर, कुनाल वैरागी,गोपाल राठौड़, हर समाज और नगर के नागरिकों ने मिलकर कीर्तन को सफल बनाया
