राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हुआ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, छत्तीसगढ़ के रक्षक मॉडल को मिला राष्ट्रीय पहचान
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveसंजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की...
Spread the love – निवाड़ी-टीकमगढ़-छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट,...
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रुद्र सागर पर आयोजित अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया तथा महाकाल लोक की विभिन्न प्रतिमाओं और स्थापत्य की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने भगवान शिव के त्रिपुरासुर संहार सहित महाकाल लोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं और उनकी विशेषताओं से अतिथियों को अवगत कराया। रुद्र सागर तट पर बने मंच पर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के बैंड द्वारा “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद आयोजित लाइट एंड साउंड लेजर शो में लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और आधुनिक साउंड इफेक्ट्स के माध्यम से बाबा महाकाल, माँ शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी उज्जैन से जुड़ी पौराणिक कथाओं का आकर्षक और मनोहारी प्रदर्शन किया गया।
शो के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ई-कार्ट के माध्यम से महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को महाकाल लोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं और उसकी विशेषताओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
