अभ्युदयपुरम् में श्री गिरनार यात्रिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन, शिलास्थापन एवं वृक्षारोपण समारोह श्रद्धापूर्वक सम्पन्न
उज्जैन । अभ्युदयपुरम् परिसर में प्रस्तावित श्री गिरनार यात्रिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन, खनन विधान, शिलास्थापन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम रविवार को धर्ममय वातावरण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह पूज्य आचार्य डॉ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री अचलमुक्तिसागरसूरिजी महाराज की पावन निश्रा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन एवं खनन मुहूर्त से हुआ। भूमि पूजन के लाभार्थी अजयभाई खिमेसरा, जीतू जैन एवं धर्मचंद खिंदावत रहे। इसके पश्चात परिसर में 24 बड़े वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के लाभार्थी सुभाष,अभिषेक जैन डगवाला परिवार रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक सेवा का संदेश भी दिया गया। इसके बाद शिलास्थापन विधि संपन्न हुई तथा धर्मसभा का आयोजन किया गया! जिसमें गुरुभगवंत ने अभ्युदयपुरम् के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिए। मध्यान्ह में साधर्मिक भक्ति का आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर गिरनार यात्रिक भवन के दो कमरों के लाभार्थी बाबूलाल धुमड़िया (अहमदाबाद) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अभ्युदयपुरम् ट्रस्ट मंडल द्वारा सभी लाभार्थियों के साथ अश्विन चोपड़ा (पत्रकार), ब्रजेश जैन (विधिकार) एवं संजय मेहता, इंदौर का सम्मान एवं बहुमान किया गया।
समारोह में सुभाष दुग्गड़, चिराग बाठिया, संजय संघवी, मफ़तभाई संघवी, पारस भंडारी, पारस मोदी, प्रियेश जैन, संतोष मेहता सहित अभ्युदयपुरम् ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। नौकारशी का लाभ संजय खलीवाले और भोजन प्रसादी का अनिलजी शेखावत ने लिया!
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट मंडल ने सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गिरनार यात्रिक भवन का निर्माण श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में स्थापित होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।