इंदौर:- देश के महान, समाज के आदर्श और त्याग-बलिदान की प्रतिमूर्ति बाबा लखीशाह बंजारा जी की 447वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से साधु-संत, समाजसेवी, विचारक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व सांसद श्री उमेश जाधव जी, जिन्होंने बाबा जी के बलिदान को राष्ट्र और समाज के लिए अनुपम प्रेरणा बताया।
पोहरादेवी, महाराष्ट्र से पधारे श्री शेखर महाराज जी,
चारूकेसर आश्रम से श्री राधे चैतन्य महाराज जी,
तथा सम्माननीय अतिथि श्री अनंत पंवार जी, भारत जी पारिक, और पुरुषोत्तम लाखा जी ने भी अपने उद्बोधन में बाबा जी के जीवन मूल्यों, संघर्ष और समाज में उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन मुंबई से पधारे श्री राम राठौर जी ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया, जिससे कार्यक्रम में अनुशासन और भावनात्मक प्रवाह दोनों बना रहा।
यह आयोजन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, परंपरा और अपने इतिहास से जुड़ने का एक विराट संगम बना। बाबा जी की जयंती ने आज फिर से यह सिद्ध किया कि समाज जब अपने मूल्यों और इतिहास से जुड़ता है, तो नई पीढ़ी को दिशा और ऊर्जा दोनों मिलती हैं।
