CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the love राशिफल : 25 सितंबर, 2026...
इंदौर। निपानिया स्थित एडवांस्ड एकेडमी ने नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों के लिए अपनी वार्षिक विषय-आधारित प्रदर्शनी, परिक्रमा 2026 (लेवल 1) का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य एवं लेखिका प्रो. रंजना सहगल ने किया ।प्रदर्शनी ने कक्षाओं को सृजनात्मकता और जिज्ञासा के जीवंत स्थानों में बदलकर अभिभावकों को उनके बच्चों के सीखने की यात्रा की एक आनंदमय झलक प्रस्तुत की। छात्रों ने आत्मविश्वास से अलग-अलग मॉडल्स, चार्ट्स, चलित माॅडल्स और रोल प्ले प्रस्तुत करते हुए संकल्पनाओं को स्पष्टता और उत्साह के साथ समझाया।नर्सरी कक्षा के छात्रों ने जानवरों और संतुलित – स्वस्थ भोजन की आदतों पर आधारित विषयों के साथ आगंतुकों को प्रभावित किया, जबकि केजी1 के विद्यार्थियों ने एकता और देश के सम्मान को बढ़ावा देने वाले भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शित किया। केजी 2 के छात्रों ने जल संरक्षण, भारतीय राज्यों, पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और परिवहन के तरीकों का बहुत ही रोचक अंदाज में बताया ।
कक्षा 1 के छात्रों ने मानव शरीर के आंतरिक अंगों, युवा वैज्ञानिक मॉडल, अस्पतालों, पेड़-पौधों और अपशिष्ट प्रबंधन सहित विज्ञान और पर्यावरण संबंधी आकर्षक परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। कक्षा 2 के बच्चों ने स्मार्ट परिवहन, डिजिटल इंडिया, नवीनकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य कुशलता विकास और भारत की तकनीकी प्रगति जैसे भविष्यवादी विषयों पर अनूठे अंदाज़ में प्रकाश डाला।
प्रदर्शनी का समापन संस्थापक अनिल राय, एकेडमिक निदेशिका डॉ. सविता राय, निदेशिका श्रीमती टिम्सी राय, और प्रिंसिपल श्रीमती उषा किरण तोमर के उद्बोधन के साथ हुआ। अभिभावकों ने स्कूल के अनुभवात्मक शिक्षा के दृष्टिकोण की सराहना की, जिससे परिक्रमा 2026 (लेवल 1) युवा प्रतिभा का एक मनोरंजक और यादगार उत्सव बन गया।
