छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
इंदौर:- इंदौर के धर्मवीर सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए इंदौर की झुग्गी-झोपड़ियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के 50 चयनित बच्चों को स्कूल संबंधी आवश्यक सामग्री नि:शुल्क वितरित की जाएगी।
संस्थान के सचिव श्री चेतन भोसले ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महक वाटिका गार्डन, रोबोट चौराहा पर कल दिनांक 5 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे से किया जाएगा, जिसमें बच्चों को पुस्तकें, स्कूल बैग, पेन-पेंसिल, टिफिन बॉक्स आदि आवश्यक सामग्री दी जाएगी।
इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।
संस्थान ने समाज के सभी जागरूक नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन होता है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व की भी सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है।
संस्थान ने आम समाजजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रयास को सफल बनाएं और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
