शाजापुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री ने दी।
उन्होंने बताया कि फोरम का आयोजन शाजापुर वृत्त स्तर पर किया जाता है, जहां विद्युत से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिले के सभी विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याएं सीधे फोरम के समक्ष रख सकते हैं।
फोरम का आयोजन लालघाटी स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय, (संचा/संधा) म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. लिमिटेड, शाजापुर वृत्त में किया जाएगा। शिकायतें दर्ज कराने का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अधीक्षण यंत्री ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर विद्युत बिल, कनेक्शन, वोल्टेज समस्या, मीटर, लाइन या अन्य तकनीकी शिकायतों का समाधान मौके पर प्राप्त करें।