Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ योग, नक्षत्र, राहुकाल सहित संपूर्ण पंचांग
Spread the loveAaj Ka Panchang 26 July 2026 (पंचांग 26 जुलाई 2026): आषाढ़...
Spread the loveAaj Ka Panchang 26 July 2026 (पंचांग 26 जुलाई 2026): आषाढ़...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 26 July 2026 : आज 26 जुलाई...
Spread the loveलेखक : चंद्रकांत सी पूजारी गुजरात लोकतंत्र को विश्व की...
गुरुवार को मालाव पैंथर्स के ओनर मोयरा ग्रुप के मेंबर्स और टीम व स्टाफ के सदस्य मीडिया से हुए मुखातिब
इंदौर 30 मई 204 | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर मध्य प्रदेश में क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। इस लीग का नाम ‘मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग’ यानी MPL होगा। इसकी शुरुआत जून से होगी। इस क्रिकेट लीग में इंदौर का प्रतिनिधित्व मोयरा ग्रुप के स्वामित्व वाली की फ्रेंचाइजी मालवा पैंथर्स करेगी। गुरुवार को एमपीएल की इंदौर की फ्रेंचाइजी मालवा पैंथर्स के ओनर मोयरा ग्रुप की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया और टीम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मालवा पैंथर्स के कैप्टन श्री रजत पाटीदार, मोयरा ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन श्री विमल तोड़ी, मोयरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पवन सिंघानिया, मोयरा ग्रुप के एमडी श्री अविनाश तोड़ी, मालवा पैंथर्स क्रिकेट टीम के डायरेक्टर श्री संदीप जैन, एमपीएल के सीईओ श्री रवि पाटनकर, एमपीसीए के हॉनरेरी सेक्रेटरी श्री संजीव राव और मालवा पैंथर्स टीम के हेड कोच आनंद राजन , बैटिंग कोच अभिषेक पथरोड़ मीडिया से मुखातिब हुए। इस अवसर पर मोयरा ग्रुप के डायरेक्टर और मालवा पैंथर्स क्रिकेट टीम के डायरेक्टर श्री संदीप जैन ने सभी का स्वागत किया और पूरी टीम का इंट्रोडक्शन कराया।
इंदौर की फ्रेंचाइजी पाना हमारे लिए गर्व का विषय
मोयरा ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन श्री विमल तोड़ी ने कहा कि इंदौर का क्रिकेट से जुड़ाव का बहुत पुराना इतिहास रहा है। शहर में क्रिकेट को लेकर दीवानगी होलकर राज के समय से कायम है। क्रिकेट इंदौरियों के डीएनए में ही। ऐसे में इंदौर शहर की फ्रेंचाइजी हासिल करना हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है। हमें इस बात की पूरी उम्मीद है मालवा पैंथर्स टीम को न सिर्फ इंदौर का बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा।
देंगे कड़ी टक्कर
मालवा पैंथर्स टीम के हेड कोच श्री आनंद राजन ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार को अपना आइकन खिलाड़ी बनाया है। टीम में मप्र रणजी टीम के कप्तान शुभम शर्मा, अमन सिंह सोलंकी, अक्षत रघुवंशी जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाज में अनुभव अग्रवाल, रीतेश शाक्य, अनुज लाहोरे, गौतम जोशी, कार्तिक परिहार, पौरुष मंडल, अक्षय सिंह, हर्षवर्धन सिंह हैं। ऑलराउंडर में देवांश विश्वकर्मा, लकी मिश्रा, वंदित जोशी और विकेटकीपर चंचल राठौड़ हैं। यह एक बेहद बैलेंस्ड और मजबूत टीम है जो हर प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
कर रहें है जोरों की तैयारी
टीम के कप्तान श्री रजत पाटीदार ने कहा कि हम एमपीएल में एक मजबूत टीम के रूप में उतरने के लिए जोरों से तैयार कर रहे है। टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ से सभी खिलाड़ियों को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। हम बेसिक को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस लीग के जरिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी परफॉर्मेंस को बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाने का मौका मिलेगा।
डॉफ्ट प्रक्रिया से हुआ खिलाड़ियों का चयन
एमपीएल के सीईओ श्री रवि पाटनकर ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का बंटवारा नीलामी के बजाए ड्राफ्ट प्रक्रिया के जरिए किया गया। फ्रेंचाइजी टीमों को लाटरी सिस्टम के जरिए नंबर दिए गए और उसी क्रम में उन्हें खिलाड़ी चुनने का अवसर मिला। सभी खिलाड़ियों को चार वर्गों में बांटा गया था। इसमें आइकन वर्ग में वे खिलाड़ी शामिल थे, जो भारतीय टीम या आईपीएल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ड्राफ्ट प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी मल्लिका सागर ने संभाली। मल्लिका ने ही आईपीएल में नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई थी।
प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
एमपीसीए के हॉनरेरी सेक्रेटरी श्री संजीव राव ने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ना सिर्फ खेलने का मौका मिलेगा, बल्कि अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मंच भी मिलेगा। इस प्रकार के एक्सपोजर उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में उभरने में काफी मददगार साबित होंगे।
