सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
अधिक वेरिएंट्स, ज़्यादा विकल्प और बेहतरीन वैल्यू के साथ फीचर्स को और अधिक सुलभ बनाने की घोषणा
• काइलैक रेंज अब चार से बढ़कर छह वेरिएंट्स में उपलब्ध, 11 मूल्य स्तरों पर पेश
• नया क्लासिक प्लस वेरिएंट पेश, जिससे काइलैक अपने सेगमेंट में फुल-फ्लेज्ड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ सबसे सुलभ कार बनी
• इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो आंतरिक रियर व्यू मिरर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एलईडी लाइट्स सहित कई स्टैंडर्ड फीचर्स
• सिग्नेचर और सिग्नेचर प्लस वेरिएंट्स में अब इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित कई नए अपग्रेड्स
• काइलैक लाइन-अप के शीर्ष पर नया प्रेस्टिज प्लस वेरिएंट शामिल
• सीमित अवधि के लिए चुनिंदा वेरिएंट्स पर विशेष एनिवर्सरी ऑफर्स, सर्विस पैकेज और खरीद पर सुनिश्चित उपहार
2025 में अब तक का सबसे सफल बिक्री वर्ष दर्ज करने और नई कुशाक लॉन्च करने के बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया अपने बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। ब्रांड ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कार काइलैक के वेरिएंट्स बढ़ाकर भारतीय सड़कों पर यूरोपीय तकनीक को और अधिक सुलभ बनाने की अपनी रणनीति को मज़बूती दी है, जिससे ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प और बेहतर वैल्यू मिलती है।
काइलैक भारत में स्कोडा ऑटो की ग्रोथ स्टोरी का एक मज़बूत स्तंभ बनकर उभरी है। लॉन्च के बाद से 50,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ, काइलैक ने भारत में स्कोडा ऑटो के 25वें वर्ष में कंपनी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है। सुरक्षा, ड्राइविंग डायनेमिक्स, तकनीक और वैल्यू का बेहतरीन संतुलन काइलैक को सब-4 मीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बनाता है।
काइलैक की पहली वर्षगांठ पर प्रतिक्रिया देते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा,
“काइलैक भारत के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। 50,000 बिक्री का आंकड़ा पार करना हमारे लिए गर्व का विषय है और यह स्कोडा ब्रांड पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस गति को बनाए रखने के लिए हम ग्राहक-केंद्रित सुधारों के साथ काइलैक लाइन-अप का विस्तार कर रहे हैं और इसे अपने सेगमेंट में वास्तविक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सबसे सुलभ वाहन बना रहे हैं। आने वाले समय में भी काइलैक भारतीय सड़कों के लिए यूरोपीय तकनीक, बेहतरीन वैल्यू और शानदार ड्राइविंग अनुभव देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती रहेगी।”
2026 में काइलैक अब चार वेरिएंट्स और सात मूल्य स्तरों से बढ़कर छह वेरिएंट्स और 11 मूल्य स्तरों में उपलब्ध होगी। क्लासिक और सिग्नेचर वेरिएंट्स के बीच नया क्लासिक प्लस वेरिएंट जोड़ा गया है। इसके अलावा, काइलैक लाइन-अप में नया प्रेस्टिज प्लस वेरिएंट भी शामिल किया गया है, जो सबसे टॉप वेरिएंट है।
काइलैक क्लासिक प्लस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक आंतरिक रियर व्यू मिरर, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, एलईडी हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह वेरिएंट अपने सेगमेंट में फुल-फ्लेज्ड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सबसे सुलभ कार बनकर नया मानक स्थापित करता है।
ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए सिग्नेचर और सिग्नेचर प्लस वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर-वॉशर और एलईडी रीडिंग लैंप्स जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, प्रेस्टिज वेरिएंट को अब प्रेस्टिज और प्रेस्टिज प्लस में विभाजित किया गया है।
स्कोडा काइलैक भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इंटरनल कंबशन इंजन कार है। सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स और 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि ऊंचे वेरिएंट्स में 40 से अधिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विसेज भी शामिल हैं।
काइलैक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सीमित अवधि के एनिवर्सरी ऑफर्स की घोषणा की गई है, जिनमें ₹50,000 तक के लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, एक वर्ष के स्कोडा मेंटेनेंस पैकेज पर 50% की छूट और हर खरीद पर सुनिश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। ये ऑफर्स 28 फरवरी 2026 तक मान्य हैं।
