● बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1673 वाहन चालकों पर की चालानी कार्यवाही।
● ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट कर भी आमजन को बताया जा रहा हैं सड़क सुरक्षा का महत्व ।
इंदौर शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही भी की जा रही हैं।
इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहो पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी, राजीव गांधी सर्कल आदि अन्य चौराहो पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक तरफ कार्यवाही भी की जा रही तो दूसरी तरफ उन्हें अनाउंस कर यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आपके हित में है ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।
दिनांक 7 फरवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 1673 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नही लगाने पर कार्रवाई की गई।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का सदैव उपयोग करें, यातायात नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
