*मातृशक्ति परिवार सदस्य घर – घर जाकर बांट रहीं निमंत्रण*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
आगामी 13 , 14 व 15 फरवरी 2026 को थांदला नगर में महाशिवरात्रि पर्व का ऐतिहासिक व भव्य आयोजन नगर की मातृशक्ति बहनों द्वारा किया जाना हैं , इस कार्यक्रम को लेकर थांदला नगर के सभी वार्डों में आज से घर घर निमंत्रण देने का कार्य प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में 13 फरवरी शुक्रवार गणेश पूजन , मेंहदी , सत्यनारायण भगवान की कथा गणेश मंदिर थांदला , 14 फरवरी शनिवार को श्री माताजी पूजन , चाक , हल्दी , तत्पश्चात रात्रि में गरबा रास बावड़ी मंदिर थांदला व 15 फरवरी रविवार को भव्य शिव बारात एवं शिव विवाह तत्पश्चात महाआरती व फरियाली प्रसादी का आयोजन नगर की मातृशक्ति द्वारा किया जाना हैं , साथ ही मातृशक्ति परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं , बहनों से निवेदन किया हैं कि शिव विवाह के इस आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेवें व तन – मन – धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावे ।
