मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर किया आह्वान
Spread the love – स्वस्थ समाज के निर्माण...
Spread the love – स्वस्थ समाज के निर्माण...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
2024 के लिए पेश किए गए स्पार्क्स के स्टाइलिश कलेक्शन के साथ पाएं फैशन और आराम का शानदार अनुभव
भारतीय युवाओं के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड स्पार्क्स ने स्प्रिंग समर कलेक्शन 2024 के लिए अपनी नई प्रोडक्ट रेंज का लॉन्च किया है। यह नई रेंज स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ बेहतरीन फंक्शनेलिटी और फैशन का शानदार संयोजन है।
लॉन्च के अवसर पर श्री गौरव दुआ, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, रिलेक्सो फुटवियर लिमिटेड ने कहा, ‘‘अपने नए स्पिं्रग समर कलेक्शन का लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिसे स्टाइलिश और आरामदायक फुटवियर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लाईटवेट, नमी को सोखने वाले मटीरियल में कस्टमाइज़ेबल फिट में तैयार गई इस नई रेंज को शानदार डिज़ाइनों में पेश किया गया है जिसे कैजु़अल आउटिंग या रोज़मर्रा की गतिविधियांें में आराम से पहना जा सकता है। हम उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं, हमें विश्वास है कि यह नया कलेक्शन उन लोगों का पसंदीदा विकल्प बन जाएगा जो इस सीज़न अपने लिए भव्य और व्यवहारिक फुटवियर खरीदना चाहते हैं।’’
स्पार्क्स का नया कलेक्शन अपने लाईटवेट सैंडल्स के साथ फैशन, स्टाइल और आराम को नई परिभाषा देता है, जिसे पसीना सोखने वाले फैब्रिक से बनाया गया है। एडजस्टेबल फिट वाली इस नई रेंज को हर उम्र के लोग रोज़मर्रा में पहन सकते हैं। इस कलेक्शन में बेहद आरामदायक और ट्रैंडी स्लीपर्स शामिल हैं। इस अवसर पर कंपनी अपनी टैगलाईन ‘स्पार्क्स इट्स इन मी’ के साथ डिजिटल कैंपेन भी लेकर आई है, जिसे कंपनी के मार्केटिंग प्रयासों के तहत कई प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जा चुका है।
