ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveएच-ए-एल की विभिन्न इकाइयों ने खरीद,...
Spread the loveइंदौर, 28 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश...
उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आर्ती बुकिंग को लेकर फिर एक बड़ा बदलाव 1 मई से होने जा रहा है. मंदिर में 15 दिन पहले जो बुकिंग भस्म आर्ती की होती है उसको अब मंदिर समिति 1 मई से 3 महीने करने जा रही है. इससे दर्शनार्थी अपनी बुकिंग पहले से करवा पाएंगे. साथ ही 1 ही मोबाइल नंबर और 1 ही आधार कार्ड से 3 महीनों में 1 बुकिंग कर सकेंगे ऐसी व्यवस्था की जाएगी.
कलेक्टर ने कहा कि हमें रिक्वेस्ट बार बार तो नहीं आ रही हैं. चेक करेंगें और उसके बाद लोगों को कन्फर्मेशन के लिए मैसेज दिया जाएगा ताकि वो एडवांस में अपनी बुकिंग करवा पाए. कलेक्टर ने कहा कि 400 बुकिंग 1 दिन में ऑनलाइन की जाएगी. 200 रुपए प्रति व्यक्ति इसका पूर्व की तरह शुल्क होगा.
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि जो ऑनलाइन सीट भस्म आर्ती की होती है उसमें यह व्यवस्था है कि 15 दिवस के आगे की सीट खुलती है और सुबह 8 बजे से लेकर के लगभग 9 बजे के बीच में फुल हो जाती है. अब 3 महीने के आगे की ऑनलाइन बुकिंग खोलेंगे और लोग अपने आधार नंबर मोबाइल नंबर के साथ रिक्वेस्ट डाल सकेंगे
रिक्वेस्ट डालने के बाद ही ट्रैकिंग की जाएगी कि सेम मोबाइल नंबर से सेम आधार नंबर से तो रिक्वेस्ट बार बार नहीं आ रही हैं. उसके बाद लोगों को कन्फर्मेशन के लिए की जाएगी ताकि वो एडवांस में अपनी बुकिंग करवा पाए. हमारा टारगेट है कि हम लोग तो एक मई से वेबसाइट इंटीग्रेट करके इस पर रिक्वेस्ट लेना चालू कर देंगे.
भस्म आरती टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें
महाकाल के दर्शन के लिए पहले करें रजिस्ट्रेशन
मंदिर की वेबसाइट ((www.mahakaleshwar.nic.in)) पर जाकर क्लिक कर महाकालेश्वर मंदिर के वेब पेज पर लाइव दर्शन के साथ भस्म आरती की बुकिंग की जा सकेगी।
