उज्जैन । उज्जैन कल महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 फरवरी शाम 4 बजे से 16 फरवरी दोपहर 12 बजे तक विशेष डायवर्सन लागू रहेगा।
प्रमुख डायवर्सन (मार्ग परिवर्तन) योजना
बड़नगर से आने वाले वाहन – मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा होते हुए कृषि उपार्जन केंद्र मैदान (P-10) में पार्किंग।
नागदा से आने वाले वाहन – साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (P-9) में पार्किंग।
आगर से आने वाले वाहन – मकोडिया आम चौराहा, खाकचौक, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (P-8) में पार्किंग।
आगर से आने वाली बसें/भारी वाहन – चौपाल सागर, उन्हेल नाका से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (P-9) में पार्किंग।
मक्सी से आने वाले वाहन – पांड्याखेड़ी, पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन व इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग (P-3)। यहां से श्रद्धालु सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग पहुंचेंगे।
देवास/भोपाल से आने वाले वाहन – मारुति शोरूम, पाईप फैक्ट्री होते हुए मन्नत गार्डन/इंपीरियल होटल (P-3) पार्किंग।
इंदौर से आने वाले वाहन – इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान, मन्नत गार्डन व इंपीरियल होटल (P-3) में पार्किंग।
भारी वाहनों के लिए डायवर्सन
इंदौर से नागदा/आगर/मक्सी जाने वाले भारी वाहन तपोभूमि से बड़नगर बायपास की ओर मोड़े जाएंगे।
मक्सी से इंदौर/देवास जाने वाले भारी वाहन श्री सिंथेटिक्स, नरवर बायपास होकर डायवर्ट रहेंगे।
नागदा/उन्हेल से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज से धर्मबडला होकर बदनावर फोरलेन की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
पूर्णतः प्रतिबंधित मार्ग
14 फरवरी शाम 4 बजे से निम्न मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा –
हरिफाटक टी से महाकाल घाटी, जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट/दानीगेट, दौलतगंज से लोहे का पुल, कंठाल से छत्री चौक, दानीगेट से गणगौर दरवाजा, के.डी. गेट से टंकी चौराहा आदि।
प्रमुख पार्किंग स्थल , प्रशांति धाम , इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान , इंपीरियल गार्डन , मन्नत गार्डन , हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे (VIP), कर्कराज पार्किंग , कार्तिक मेला ग्राउंड , वीर दुर्गादास राठौर छत्री ग्राउंड, कृषि उपार्जन केंद्र , गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि
दो-पहिया वाहन पार्किंग
इंदौर/देवास/मक्सी रोड से आने वाले दोपहिया – जंतर-मंतर से लालपुल टर्निंग होकर कर्कराज पार्किंग। बड़नगर/नागदा से आने वाले दोपहिया – क्षत्रीय तेली समाज मैदान एवं गुरुद्वारा भूमि।
निकास मार्ग व्यवस्था
कर्कराज पार्किंग से निकास – लालपुल, चिंतामण ब्रिज, सिंहस्थ बायपास होते हुए बाहरी मार्ग।
श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।