CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन...
जयपुर । पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली में टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के समर्थन में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर तरफ एक ही गूंज फिर एक बार मोदी सरकार. जब-जब हम बंटे है, तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है स्थिर और ईमानदार सरकार विकास के लिए क्या सकती है, 10 वर्षों में सबने देखा है. 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। पीएम ने कहा कि आज बजरंगबली की जयंती है और मेरा सौभाग्य है. कि आज शूरवीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है. सभा का समय पहले दे दिया था लेकिन अभी तक भी लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. लगता है कि यह हुजूम सभा समाप्त होने तक आता रहेगा. और ये जोश साबित करता है कि अबकी बार 400 पार। पीएम मोदी ने लोक देवताओं के जयकारे से अपना सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि 2014, 2019 में राजस्थान ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। राजस्थान ने 25 सीटें देकर भाजपा की झोली भर दी। आपके वोट ने देश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईमानदार सरकार देश का विकास कर सकती है। राजस्थान के लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया को कांग्रेस के उनियारा विधायक हरीश मीणा तगड़ी चुनौती दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में होती तो क्या-क्या हुआ होता। कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते, कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होता, देश के कोने-कोने में बम धमाके होते ही रहते। कांग्रेस होती तो अपने लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोंक में कहा, एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। जब-जब हम बंटे हैं तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है, इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है।
