यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...

यात्रा के लिए किए गए बेहतर इंतजाम
कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान पर यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को सौंप दी है। आज स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम , संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उज्जैन आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपने बताया कि उन्हें सीआरपीएफ और जेड प्लस सुरक्षा है इसीलिए उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी आपने बताया कि बाहर से दो कंपनी का बल उज्जैन बुलाया गया है।
नहीं होगा महिलाओ से संवाद
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व में जो तैयारी की गई थी उसमें अचानक कहीं बदलाव किए गए हैं पहले बताया जा रहा था कि उज्जैन में निकाली जा रही यात्रा युवा अधिकार रैली के रूप में रहेगी जिसमें राहुल गांधी अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही बड़नगर में एक महिला संवाद होने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था लेकिन सोर्स बताते हैं कि वर्तमान में ऐसे सभी कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। आज शाम राहुल गांधी का रोड शो शहर में निकलेगा तो सही लेकिन उसका नाम युवा अधिकार रैली की बजाय भारत जोड़ो न्याय यात्रा ही रहेगा इसके साथ ही बड़नगर में महिला संवाद जैसा कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। यहां पर सिर्फ रोड शो का स्वागत कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल के द्वारा किया जाएगा।
