मध्य प्रदेश, 21 अगस्त, 2023: दुनिया के सबसे बड़े क्लेफ्ट उपचार पर केंद्रित एनजीओ स्माइल ट्रेन ने घोषणा की है
कि उन्होंने राज्य भर के अस्पतालों के साथ साझेदारी में मध्य प्रदेश में कटे-फटे होंठ और तालु वाले बच्चों के लिए
चौंतीस हजार से अधिक सर्जरी का समर्थन किया है।
राज्य में इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए, स्माइल ट्रेन ने राज्य भर में क्लेफ्ट से पीड़ित बच्चों की
पहचान करने और उन्हें मुफ्त इलाज के लिए स्माइल ट्रेन पार्टनर अस्पतालों में रेफर करने में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
के अधीन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से प्राप्त महत्वपूर्ण समर्थन को भी स्वीकार किया है।
आरबीएसके के साथ साझेदारी ने स्माइल ट्रेन को राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में भी जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त क्लेफ्ट
उपचार प्रदान करने में सक्षम बनाया है।
इस संबंध में बोलते हुए, स्माइल ट्रेन की एशिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय निदेशक, ममता कैरोल ने कहा,
“राज्य में हमारे सहयोगी अस्पतालों और आरबीएसके टीम के सामूहिक प्रयासों और समर्थन के कारण से ही हम इस
उल्लेखनीय लक्ष्य तक पहुंच पाए है। प्रत्येक क्लेफ्ट सर्जरी एक परिवर्तित जीवन का प्रतिनिधित्व करती है, और हम
राज्य सरकार द्वारा हम पर किये गए भरोसे के लिए बहुत आभारी हैं, जिसने हमें निर्बाध रूप से काम करने की
अनुमति दी है।“
प्रियंका दास (आईएएस), मिशन निदेशक – एनएचएम, मध्य प्रदेश सरकार ने कहा, “स्माइल ट्रेन ने क्लेफ्ट से पीड़ित
बच्चों के जीवन में बहुत प्रभाव डाला है। क्लेफ्ट देखभाल में क्षेत्रीय चिकित्सा क्षमता को बढ़ाने का उनका दृष्टिकोण
अद्वितीय और धारणीय भी है। हम इस साझेदारी को नवजात मृत्यु दर को कम करने और सभी के लिए स्वास्थ्य
सुनिश्चित करने के लिए दोतरफा रास्ते के रूप में देख रहे हैं।’’
स्माइल ट्रेन वर्तमान में मध्य प्रदेश के छह शहरों में आठ पार्टनर अस्पतालों के साथ साझेदारी की है, जिनमें भोपाल,
ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, पाढर और उज्जैन आदि शामिल हैं। मरीजों को उनके निकटतम मुफ्त क्लेफ्ट उपचार
अस्पताल से जुड़ने में मददगार के तौर पर स्माइल ट्रेन टोल-फ्री क्लेफ्ट हेल्पलाइन 1800 103 8301 नंबर जारी
किया गया है।
