कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
नई दिल्ली, (उषा माहना / माधव एक्सप्रेस ): राजधानी दिल्ली में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता हिंदू संगठन ‘धारा सेना’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने की। बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश जैन ने दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में कुछ प्रदर्शनों को दी गई अनुमतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर प्रदर्शनों की अनुमति बेहद सावधानीपूर्वक दी जानी चाहिए। उन्होंने अतीत की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर ‘अटल जन शक्ति पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बम बम महाराज ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस से अपील की कि वे किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व सतर्कता बरतें। बैठक में न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों और उनके क्रियान्वयन के प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
बैठक के अंत में सम्मिलित संगठनों द्वारा केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से एक सामूहिक अनुरोध किया गया। इसमें मांग की गई कि जंतर-मंतर जैसे संवेदनशील विरोध-स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों की संख्या सीमित रखी जाए। संगठनों ने मीडिया और प्रशासनिक तंत्र से भी इस दिशा में जागरूक और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की
