इंदौर l बाणगंगा के कालिंदी गोल्ड कांकड़ में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना बजरंग दल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लगी। वे पहले कालिंदी गोल्ड काकड़ और फिर बाणगंगा थाने पहुंचे। बजरंगियों ने पहले पुलिस को कांकड़ से ही सूचना दे दी थी। दूसरे समाज से जुड़े दंपत्ति जॉनी और शॉली ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। कहा धर्म परिवर्तन के बाद तुम्हें सारी सुविधाएं मिलेगी, परेशानी खत्म हो जाएगी। बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा स्कूल और पैसे भी मिलेंगे। दूसरे समाज के दंपत्ति जब धर्म परिवर्तन कराने के लिए कालिंदी गोल्ड में बैठे थे, तभी बजरंगी पहुंच गए और दंपति से चर्चा की तो वे भड़क गए और जाने लगे बजरंगी ने उन्हें जाने नहीं दिया और पुलिस को बुलवा लिया। बजरंगियों ने फरियादी महिला से बाणगंगा थाने में धर्म परिवर्तन के मामले में शिकायत करवाई। पुलिस ने संज्ञान कर आवेदन लिया और फिर जांच कर प्रकरण भी दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने रामदेवी की शिकायत पर गणेश पिता माजरिया, राजू राजूरकर निवासी कृष्ण बाग, जॉनी पिता जॉर्ज निवासी तिरुमला प्राईड भांगिया एम आर – 10, शॉली पति जॉनी निवासी भांगिया एम आर – 10 पर पुलिस ने 295 धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। क्रिश्चियन धर्म का प्रचार करने की नीयत से फरियादी के घर आरोपी आए थे और वहां लगी भगवान की तस्वीरों के बारे में भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। बजरंग दल के रवि चौकसे, योगेश प्रजापत, जयेश मौर्य, मानसिंह राजावत, अक्षत पावड़े, कृष्णा वाघ, तपन भोरजर, जीतू ठाकुर, रवि मेवाती, जयदीप कटारिया, नितेश मांगलिया मौजूद रहे।
