Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
एनपीएस फंड लौटाने का कोई प्रावधान नियमों में नहीं : केंद्र
February 7, 2023
Spread the love
नई दिल्ली । नई और पुरानी पेंशन योजना को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच लगातार विवाद बढ़ता चला जा रहा है। कर्मचारी संगठन भी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों ने केंद्र सरकार से एनपीएस में जमा फंड लौटाने की मांग की है।
केंद्र सरकार ने सोमवार को पुनः स्पष्ट कर दिया है, कि नई पेंशन का अंशदान लौटाने का कोई प्रावधान नियमों में नहीं है। लोकसभा में सांसद भृतहरि महताब के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने लिखित जवाब में बताया है, कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत निकास तथा प्रत्याहरण विनियम 2015 एवं अन्य नियमों के तहत पेंशन स्कीम में जमा राशि और कर्मचारियों के संचित फंड को सरकारों को लौटाने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा मौजूदा खर्च को भविष्य के लिए स्थगित करने से राज्यों के लिए जोखिम बढ़ जायेगा।
पिछले दिनों शेयर बाजार में हुई उठापटक के कारण नेशनल पेंशन स्कीम का बहुत सारा पैसा शेयर बाजार में डूब जाने के कारण, अब कर्मचारी संगठन भी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग कर रहे हैं। सभी राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग बढ़ती जा रही है। राजस्थान,छत्तीसगढ़,झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया है। नई पेंशन योजना की जमा राशि को वापस मांग रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने जमा पैसे लौटाने से मना कर दिया है।