इन्दौर। एक युवक के पिता को तीन बदमाश मोबाइल पर किसी बात को लेकर गाली बक रहे थे। जब युवक ने उन्हें मना किया तो उन्होंने उसे बात करने के बहाने से बुलाया और उसे चाकू मार दिया। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। मल्हारगंज थाने में हर्ष ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराते बताया कि आरोपी आकाश पठारे उसके पिता महेंद्र ठाकुर को गाली बक रहा था। जब उससे मैंने कारण पूछा तो आकाश ने मुझे बातचीत के बहाने रामबली नगर में बुलाया और अपने साथी पवन सिसोदिया और गोलू नाथ के साथ मिलकर चाकू से हमला कर मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
