सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
उज्जैन। उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित रूप से क्रेन से एक वाहन को लटकाकर उसमें विस्फोटक/पटाखों का प्रदर्शन किए जाने की घटना पर शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अनुराग सोनार ने कहा कि “धार्मिक आयोजनों की आड़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती देना और आम जनता की जान जोखिम में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।”
उन्होंने कहा कि यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है। यदि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का खतरनाक प्रदर्शन हुआ, तो इसकी अनुमति किसने दी, सुरक्षा के क्या इंतज़ाम थे और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका क्या थी—इसकी उच्च स्तरीय जांच कर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
अनुराग सोनार ने कहा कि “शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश कानून से ऊपर किसी को नहीं मानती। यदि दोषियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में व्यापक जनआंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
