इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर शुक्ला एवं ज्योतिषाचार्य ज्वालाप्रसाद शुक्ला की स्मृति में आज शाम पांच बजे अभिनव कला समाज सभागार, गांधी हॉल में ‘पत्रकारिता सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शहर के 15 वरिष्ठ पत्रकार, 20 उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकार एवं 13 छायाचित्रकारों को नगद राशि एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक नवनीत शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ला एवं बनवारीलाल सोनी ‘मुन्ना भैया’ ने बताया कि समारोह में अतिथि सर्वश्री तुलसीराम सिलावट शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, जयपाल सिंह चावड़ा, सत्यनारायण सत्तन, दादू महाराज, सुभाष खंडेलवाल एवं भगवानदास गोंडाने शहर के वरिष्ठ सम्पादकों एवं पत्रकारों की स्मृति में इन मीडियाकर्मियों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम सभी के लिए खुला है।
