रामपुरा/नीमच(:- देश में 05 राज्यों के चुनावो को लेकर हर प्रदेश के आमजन में काफी गहमागहमी देखने को मिली वहीं रूझानानुसार उत्तरप्रदेश में 403 विधानसभा सीटों में से 276 सीटों पर प्रचंड बहुमत सहित अन्य 03 राज्यों में भी बहुमत लेते हुए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने की खुशी एवम हर्षोल्लास की लहर देश के कोने कोने में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवम चाहनेवालो में फैली हुई है साथ ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा अपनी सरकार बनाने जा रहे है ऐसे में देश के अलग अलग जगह से भाजपा एवं आदित्यनाथ योगी के चाहनेवालो में होड़ मची हुई है ऐसा ही एक मामला मप्र के नीमच जिले के रामपुरा तहसील में देखने को मिला यहां के एक भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भाई ठाकुर द्वारा आदित्यनाथ योगी की जीत पर मन्नत की थी की अगर भाजपा के आदित्यनाथ योगी इस बार फिर जीत कर अपनी सरकार बनाते है तो वे अपना सिर मुंडाएंगे और हुआ भी यही अभी केवल बहुमत के रुझान ही आये है और राजेंद्र सिंह ने अपना सिर मुंडा कर अपनी मन्नत की जिसका स्वागत ढोल ढमाकों नगाड़ों के साथ पटाखे छोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया इस अवसर पर रामपुरा भाजपा मंडल के वरिष्ठ एवम युवा कार्यकर्ताओं में रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर जितेंद्र जागीरदार बंटी फरक्या दीपक मरच्या दीपू फरक्या सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नगरवासीगण उपस्थित रहें.
