Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
घर छोड़ के न जाओ अभियान” के तहत थाना चंदन नगर की टीम पहुंची सिरपुर के स्कूल में
March 10, 2022 1 minute read
Spread the love
बच्चों को आवश्यक जानकारी देते हुए किया उनको महिला अपराधों के प्रति जागरूक।
इंदौर – दिनांक 10 मार्च 2022 – इंदौर पुलिस के बालिका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे- “घर छोड़ के न जाओ अभियान” के तहत आज पुलिस थाना चंदन नगर की टीम थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सिरपुर चंदननगर पहुंची। टीम द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एवं महिला अपराधों में के बारे में जानकारी देते हुए बताया किसी परेशानी आदि के कारण की घर छोड़कर जाने का एक छोटा सा गलत निर्णय, किस प्रकार जीवन को नष्ट कर देता है जिसकी भरपाई किया जाना बहुत मुश्किल होता है तथा छोटा सा गलत निर्णय किस प्रकार माता-पिता के जीवन भर के सपनों को खत्म कर देता है और आपको इस प्रकार की पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से घेर लेता है समझाया गया तथा उन्हें इंटरनेट व सोशल मीडिया के माध्यम से जिस प्रकार हम वर्चुअल दुनिया दुनिया में आभासी लोगों से जुड़े जा रहे हैं उसका भी कहीं ना कहीं अंत दुखद ही देखने में आ रहा है इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें एवं अच्छी तरह पढ़ाई कर अपने भविष्य की ओर एक अच्छे जीवन की ओर आगे बढ़े।
भीगी हुई आखो का, यह मंजर नहीं मिलेगा! घर छोड़ कर ना जाओ, कहीं घर नहीं मिलेगा!!