भोपाल। श्री राकेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, विधायक गोलू शुक्ला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने राकेश यादव का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा वे पार्टी की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।