नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
इंदौर।माधव एक्सप्रेस /समाजसेवी श्री मदन परमालिया ने अपने जीवन के “साठ” साल पूर्ण कर लिए हैं। मदन परमालिया ने इन 60 साल में “बेमिसाल साठ साल” का सफर तय किया है। स्वाधीनता सेनानियों के कार्य और योगदान को समाज के समक्ष लाने में अपना अहम योगदान दिया है और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। अनेक समाजसेवी कार्यों को उन्होंने अंजाम दिया है।
इस सफर को यादगार बनाने के लिए श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।आयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं राधेश्याम पटेल ने बताया कि समारोह में अनेक विभूतियां अतिथि के रूप में पधार रही हैं। प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, पद्मश्री भैरव सिंह चौहान(महू), पद्मश्री जगदीश जोशी(खरगोन), पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर काजी डॉ. इशरत अली, स्वतंत्रता सेनानी बसंती लाल पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा, कांग्रेस नेत्री अर्चना जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि पधारेंगे।
इसमें गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ किया जाएगा। प्रदेश के प्रथम सेक्सोफोन “स्टार बैंड” द्वारा मनीषा यादव के नेतृत्व में मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस समारोह में अनेक समाजसेवी संस्थाओं और स्नेहीजनों द्वारा समाज सेवी मदन परमालिया का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
समारोह 11 जुलाई, शनिवार को विद्यासागर स्कूल ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे से होगा। समाज सेवी मदन परमालिया को अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, शॉल, श्रीफल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
भवदीय
विनोद सत्यनारायण पटेल
