उज्जैन। माधव एक्सप्रेस/आधुनिक युग में पजहाँ विवाह वर्षगांठ और अन्य मांगलिक अवसरों को लोग अक्सर होटल-पार्टियों और तड़क-भड़क के साथ मनाना पसंद करते हैं, वहीं उज्जैन के पत्रकार डॉ. गौरव पेड़वा और उनकी पत्नी टीना पेड़वा ने समाज के सामने एक प्रेरक मिसाल पेश की है। पेड़वा परिवार अपनी शादी की वर्षगांठ को किसी दिखावे से दूर रखकर, सनातन परंपरा, जीव दया और सामाजिक सरोकार को समर्पित करते हुए मनाएगा।
गौ सेवा से होगी दिन की शुरुआत
पेड़वा परिवार द्वारा की गई इस पहल के अंतर्गत, विवाह वर्षगांठ के अवसर पर सर्वप्रथम गौशाला में पूरे विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात बेजुबान पशुओं के लिए पशु आहार और हरे चारे की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया जाएगा। डॉ. गौरव पेड़वा के अनुसार, सनातन परंपरा में जीव दया और गौ सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, इसी भावना के साथ वे अपने विशेष दिन की शुरुआत कर रहे हैं।
जरूरतमंद बच्चों को वितरित करेंगे शैक्षणिक सामग्री
अपनी खुशियों को समाज के वंचित वर्ग के साथ साझा करने के उद्देश्य से, पेड़वा परिवार जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुँचेगा। बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पाठ्यक्रम सामग्री, कॉपियाँ, किताबें और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्रियां वितरित की जाएंगी, ताकि आर्थिक तंगी उनकी शिक्षा में बाधा न बने।
समाज के लिए अनुकरणीय संदेश
भौतिकता और चकाचौंध के इस दौर में गौरव-टीना पेड़वा की यह संवेदनशील पहल समाज को सादगी और मानवता का संदेश देती है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह दर्शाया है कि असली खुशी दूसरों की मदद करने और जीव मात्र की सेवा करने से मिलती है। नगर के प्रबुद्ध जनों और सामाजिक संगठनों ने पेड़वा परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया हैं।
