उज्जैन
भारत विकास परिषद विक्रमादित्य अपना 42वॉ सुपर स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य शिविर अमलतास हॉस्पिटल देवास के सह्योग से 10 मार्च को ग्राम मोड़ी में आयोजित करेगा। स्वास्थ्य शिविर संयोजक डॉ. सी.पी. पाटीदार रवि शर्मा एवं डॉ. पंकज नाहर ने बताया कि इस शिविर में सभी रोगों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निशुल्क दी जावेगी । अमलतास हॉस्पिटल के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे व संस्था अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि जिन मरीज़ों को ऑपरेशन की आवश्यकता है उनका रुपए 5 लाख तक का ईलाज अमलतास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देवास के सहयोग से आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया जावेगा । श्री घनश्याम जी बंशीया जी सरपंच साब के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय जी मंडलोई, अमलतास हॉस्पिटल देवास के प्रबंधक श्री विजय जाट एवं मॉर्केटिंग हेड श्री अश्विन जी तंवर रहेंगें । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक श्री भगवान शर्मा करेंगे । संस्था सचिव आशीष सिंह चौहान एवं पीतम वर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र व पिछड़ी बस्तियाँ है व हमारा सिग्नेचर प्रोजेक्ट स्वास्थ्य है एवं हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं जिसका लाभ हजारों लोग ले चुके है । इस अवसर पर श्री सज्जनसिंह जी कलारिया, भेरूलाल जी शर्मा, सुनील जी पाटीदार, बजरंग जी बोहरा, राधेश्याम जी बोहरा, राधेश्याम जी यादव, जगदीश जी परमार, राहुल जी बंशिया, संतोष जी चौधरी, मोहनलाल जी टेलर को सामाजिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जावेगा। डॉ. रूपेश खत्री, डॉ. मुश्ताफ़ा सिंगापुरवाला, डॉ. पिंकेश डफरिया, डॉ .अजय मंडलोई, डॉ. शरद गोवा, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. सी.पी. पाटीदार, डॉ. प्रवीण पंड्या, डॉ. विजय पाटील, डॉ. बी. के. मालवीय, डॉ. समर्थ पाटीदार, डॉ. गिरधर सोनी, डॉ. आभास शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील दिनेश दिग्गज, अभिजीत दुबे, नीलेश गुरु शर्मा, अर्पित पुजारी, अजय पांडे (भोला गुरु), सुनील शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, रवि शर्मा, रुद्रेश शर्मा, माया शर्मा, श्वेता पाटील, उषा शर्मा, हेमलता चौहान, सरिता पाटीदार, पीयूष पंड्या, भरत आडवाणी, संजीव शर्मा, निलेश ढोबले, महिपालसिंह चौहान, सागर सक्सेना, तरुण शितोले, अंशुल कोठालकर, अभिषेक पाटीदार, बहादुरसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह, प्रतीक व्यास, मुकेश पाटीदार, अर्पित पुजारी, अजय जोशी ने की है।
सुरेश कुमार पाटीदार
समन्वयक
स्वास्थ्य शिविर
मोब. 9993346459
