आयुक्त द्वारा उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक
इंदौर दिनांक 07 मार्च 2022। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा उद्यान विभाग की सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उपायुक्त श्री लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, नगर शिल्पज्ञ श्री दिलीप सिंह चौहान, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, उद्यान अधिकारी श्री चेतन पाटिल, उद्यान उपयंत्री व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक प्रारंभ के पूर्व विश्व महिला दिवस के अवसर पर निगम अधिकारियो द्वारा आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उद्यान विभाग में कार्यरत उपयंत्री, उद्यान दरोगा के संबंध में झोनवार जानकारी ली गई तथा किसी भी उद्यान मंे टूटे-फुटे उपकरण से होने वाली दुघर्टना को दृष्टिगत रखते हुए, निर्देश दिये कि उद्यानो में टूटे-फुटे उपकरण जैसे झुला, फिसलपटटी, ओपन जिम इक्युपमेंट आदि ना हो। यदि कोई उपकरण टूट जाता है तो उसको तत्काल रिप्लेस किया जावे।
इसके पश्चात आयुक्त द्वारा डिवाईडरो की समीक्षा की गई, डिवाईडरो में रिंग रोड आईटी चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक ग्रीन बेल्ट, फुटी-कोठी चौराहा से गोपुर चौराहा तक ग्रीन बेल्ट, गोपुर चौराहा से नर्मदा चौराहे तक ग्रीन बेल्ट पर डिवाईडर का कार्य प्रारंभ हो गया है, उसे समय-सीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पाटनीपुरा चौराहा से परदेशीपुरा चौराहा तक एवं मालवा मिल चौराहा से राजकुमार ब्रिज तक, भंवरकुंआ चौराहे से टॉवर चौराहा तक, एमवाय हॉस्पिटल के सामने के डिवाईडर पर लोहे की जाली के डिवाईडर के स्थान पर सीमेंट कांक्रीट के डिवाईडर बनाने के निर्देश दिये गये तथा उक्त स्थान से निकलने वाली लोहे की जालियांे को उपयुक्त स्थान पर उपयोग करने के निर्देश दिये गये। साथ ही फुटी कोठी से हवा बंगला तक, कृषि कॉलेज चौराहा से वर्ल्ड कप चौराहा तक, एमजी रोड महात्मा गांधी थाने तक कुशा भाउ ठाकरे तक, उचाई वाले डिवाईडर बनाने के निर्देश के साथ ही जंजीरवाला चौराहे से मालवा मिल चौराहा तक, जंजीरवाला से लैटर्न चौराहा, जंजीरवाला से एमजी रोड तक, भंवरकुंआ चौराहे से टॉवर चौराहे तक, कलेक्टोरेट चौराहे डिवाईडर तक कम उंचाई वाले डिवाईडर के स्थान पर अन्य रोडो पर बने हुए उंचाई वाले डिवाईडर की तरह डिवाईडर निर्माण करने हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शीघ्र शुरू करने के संबधितो को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही डिवाईडरो में एक जैसे पौधे लगाये जा सके, इसके लिये 4 से 5 तरह के पौधो का चयन कर डिवाईडरो में एक रूपता से पौधारोपण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही यातायात प्रभावित ना हो, इसके दृष्टिगत रखते हुए, वहां रात्रि में डिवाईडर का कार्य करने के भी निर्देश दिये गये।
उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान शहर के विभिन्न उद्यानो के डिवाईडरो एवं उद्यानो पर किये जाने वाले रंगाई-पुताई के लिये 4 एयर प्रेशर कलर मशीन क्रय करने के भी निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त सुश्री पाल ने निर्देश दिये कि शहर के समस्त उद्यान साफ-सुथरे रहे, सुखा कचरा उद्यान में नही पडा रहे, कम्पोस्ट पीट का उपयोग का होता रहे, पाथ-वे व अन्य छोटे-मोटे संधारण व मरम्मत कार्य को ध्यान रखते हुए, नियमित रूप से कार्य कराते रहे। इसके साथ ही समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त सुश्री पाल द्वारा पौधो की जानकारी तथा पौधारोपण किस प्रकार से किया जाना है तथा पौधो का किस प्रकार से ध्यान रखा जाना चाहिये, आदि विषयों पर उद्यान विभाग के दरोगा, माली व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देनेे के संबंध में भी उपायुक्त श्री सोलंकी को निर्देश दिये गये।
