इंदौर 8 मार्च, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रात: 10:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती कविता पाटीदार सहित एयरपोर्ट पर उपस्थित अन्य महिला शक्तियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तद्पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान, श्री जे.पी. नड्डा के साथ कार द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुये।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
