इंदौर
आयुक्त सुश्री प्रतिमा पाल ने बताया कि कल दिनांक 8 मार्च 2022 को महिला दिवस के अवसर पर शहर में चलने वाली समस्त सिटी बस और आई बस में महिलाओं का सफर निशुल्क किया गया है महिलाएं शहर में चलने वाली सिटी बस और आई बस में निशुल्क सफर कर सकेंगी !
शहर में चलने वाली सभी सिटी बसों और आई बसों में महिलाओं को टिकट लेने की जरूरत नहीं है। कल 1 दिन के लिए सभी महिलाओं की यात्रा मुफ्त रहेगी। आयुक्त ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा यह सौगात दी जा रही है।
