प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...
Spread the loveखपरैल की टपकती छत और मिट्टी...
Spread the love– ग्रीष्मकालीन रबि धान की फसल...
उज्जैन/माधव एक्सप्रेस। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयाराजे में कार्यरत संस्कृत विषय के व्याख्याता श्री पुरुषोत्तम कुमार विष्णु की शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं और समस्त शिक्षक स्टाफ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने श्री विष्णु के साथ बिताए गए समय और अपने अनुभवों को साझा किया। विदाई की इस बेला में श्री सुरेश व्यास और सुश्री कीर्ति जायसवाल ने मधुर गीतों एवं भजनों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे व्याख्याता के परिवार के सदस्य और मित्रगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश व्यास द्वारा किया गया, जबकि अंत में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन श्रीमती सारिका नारायणा ने किया।
