इंदौर – दिनांक 03 मार्च 2022- जिला इदौर में वन्य जीवों व प्राणियों की तस्करी को रोकने हेतु इन गतिविधियों मे लिप्त आरोपीयो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त इन्दौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त इन्दौर (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा दिये गए हैं । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) इन्दौर श्री निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पारासर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए अपराध शाखा टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले तस्कर कछुआ एवं उल्लू को लेकर घूम रहे हैं। उक्त सूचना कि तस्दीक करते क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को पकड़ा व आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 01 उल्लू एवं 01 कछुआ मिला ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कई ग्राहक दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव उल्लू व कछुआ को मुंह मांगी कीमत पर खरीदते है, इसलिए अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ग्राहक तलाश रहा था और वन्य जीवों की बिक्री करने वाला था, लेकिन क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया।
वन्य जीव सहित आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु वन्य विभाग के सुपुर्द किया गया हैं।
