छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
Spread the loveरायपुर। राजधानी से एक दिल दहला...
इंदौर, 21 जून 2026 , विमानपत्तन निदेशक श्री सुनील मग्गीरवार के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल, इंदौर पर सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), सीआईएसएफ, विभिन्न एयरलाइनों के प्रतिनिधियों, इंटर्न्स तथा अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात एसबीपास (SBPass), इंदौर के अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी अभ्यास किए तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान हेतु योग प्रशिक्षकों को पौध भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली के संदेश को भी प्रतिबिंबित करता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
इंदौर विमानतल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि विभिन्न हितधारकों के मध्य समन्वय, एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक बना।कार्यक्रम का संचालन संजय रियाना प्रबन्धक एच आर ,ने किया। यह जानकारी श्री रामस्वरूप यादव, पी आर ओ ने दी।
