इंदौर दिनांक -26 फरवरी 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर को उक्त संबंध में निर्देशित किया गया था। जिस पर उक्त निर्देशों के तारतम्य में इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की संयोगितागंज थाना के अपराध क्रमांक 187/21 व 171/21 धारा 457,380 भादवि में का फरार आरोपी अमल पिता करतार सिंह शहर में घुम रहा हैं मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना संयोगितागंज की संयुक्त कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर आरोपी अमल पिता करतार सिंह भोंड निवासी आकाश नगर द्वारकापुरी, इंदौर को पकडा । आरोपी अपराध कायम होने की दिनांक से ही फरार चल रहा था । जो काफी समय से पुलिस की पकड में नही आ रहा था । जिस पर पुलिस अधीक्षक(पूर्व) जिला इंदौर के द्वारा थाना संयोगितागंज के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रुपये (कुल 10,000/- रुपए) की उदघोषणा की गई थी।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना संयोगितागंज द्वारा की जा रही है ।
