इंदौर 23 फरवरी, 2022
महिला बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को सूर्या होटल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 25 पत्रकारों सहित कुल 50 अन्य विभागीय सदस्यों ने भाग लिया। उन्मुखीकरण कार्यशाला मे जन्म के समय लिंगानुपात प्रतिशत में कमी के कारणों, बालिका शिक्षा, बाल संरक्षण, आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए मीडिया की भूमिका को सुनिश्चित करने के बारे में चर्चा की गयी। कार्यक्रम मे सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री रामनिवास भूदोलिया, श्री जय श्रीवास्तव एवं श्री राकेश वानखेडे भी उपस्थित थे।
