इंदौर -दिनांक 19 फरवरी 2022-पुलिस आयुक्त इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी वारदातों, स्नैचिंग तथा लूट संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को निर्देशित किया गया ।
इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवरकुआ क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी के माबोईल सस्ते दामो पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने थाना भंवरकुआ के साथ संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से दोनो व्यक्ति को घेराबंदी पकडा व नाम पता पुछने पर नाम 1. यूसुफ उर्फ गोलू पिता नवाब अली निवासी जुनारीसाला इंदौर एवं 2. अरस्लान उर्फ जेनुल पिता जहीरूधीन निवासी बिस्ती मोहल्ला इन्दौर का होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेते आरोपी के पास से 01 मोबाईल मिला जिसके संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।
दोनो आरोपी से विस्तृत से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा बताया की राह चलते व्यक्ति जो मोबाईल से बात करते है उनके पीछे से मोटरसाइकल से आकर मोबाईल स्नैचिंग करना स्वीकार किया एवं दिनांक 19.02.2022 को थाना भंवरकुआ क्षेत्र के विष्णुपुरी उन्नति लाइब्रेरी के सामने एक छात्रा के हाथो से मोबाइल स्नैचिंग करके भागे थे जिस पर थाना भंवरकुआ में अपराध धारा 356,379 का अपराध पंजीबद्ध हुआ था दोनो अज्ञात आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिसे क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु दोनो आरोपियो को थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किए गए।
