देश के स्वच्छ शहर इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं विभिन्न योजनाओं का भी किया अवलोकन
इंदौर – 19 फरवरी 2022। आयुक्त सूश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर एवं लगातार देश में पांचवीं बार स्वच्छता में पंच लगाने वाले तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न कार्यों का आज स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार के सचिव श्री मनोज जोशी, संयुक्त सचिव श्रीमती रूपा मिश्रा एवं देश के विभिन्न राज्यों के स्वच्छ भारत मिशन डायरेक्टर एवं नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार के सचिव श्री मनोज जोशी, संयुक्त सचिव श्रीमती रूपा मिश्रा द्वारा मूसाखेड़ी विराट नगर स्थित सूखे नाले का अवलोकन कराया गया। आयुक्त द्वारा बताए गया कि यहां पूर्व में सीवरेज एवं गंदा पानी बहता था, किंतु अब यहां क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग एवं निगम द्वारा किए गए कार्य के परिणाम स्वरूप इस नाले मैं क्रिकेट खेला गया है एवं शादी की सालगिरह के साथ ही यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया है। आयुक्त ने यह भी बताया कि इंदौर शहर में इस प्रकार से अन्य स्थानों पर सूखे नालों में दंगल कराया गया है एवं अन्य आयोजन किए जा रहे हैं तथा इंदौर शहर में यह मुकाम किस प्रकार से प्राप्त किया इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर शहर में स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए गए कार्यों का देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों के स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगरी निकाय के अधिकारियों जिनमें स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार के सचिव श्री मनोज जोशी, संयुक्त सचिव श्रीमती रूपा मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य के श्री आशीष तारिका एडिशनल मिशन डायरेक्टर सुडा, श्री आशीष देवांगन निगम आयुक्त रिसाली, श्री सुनील चंद्रवंशी निगम आयुक्त रायपुर, गोवा राज्य के स्टेट मिशन मैनेजर श्री विवेकानंद देसाई राजेश पटेल श्री नदीम शेख, गुजरात राज्य के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्रीमती अमी मोरी, श्री उत्सव जोशी, हरियाणा राज्य के करनाल अपर आयुक्त श्री धीरज कुमार, झारखंड राज्य के डिप्टी कमिश्नर श्री सूरज कुमार, जमशेदपुर से श्री कृष्णा कुमार, कर्नाटक राज्य से श्रीमती रेणुका, श्री विजय मक़लाई, श्रीमती एसबी स्नेह लता, श्री अशोक सिंघम, केरल राज्य से श्री जफर मालिक, श्री प्रवीण के श्री ज्योतिष चंद्रन, श्री विपिन, महाराष्ट्र राज्य से श्री शिरीष, श्री ओमप्रकाश देवी, राजस्थान से श्री राजेश मीणा, श्री गौरव सिंह, तेलंगाना राज्य से डॉक्टर एन सत्यनारायण, श्री बी संतोष, श्रीमती चित्रा मिश्रा, श्री जी वेनू गोपाल रेड्डी, श्रीदेवी रंजीत कुमार, त्रिपुरा राज्य से अरुण मोरे, उत्तराखंड राज्य से श्री विशाल मिश्रा, श्री रवि पांडे, चंडीगढ़ राज्य से श्रीमती अनीता मित्रा, श्री एमपी शर्मा श्री विजय प्रेमी श्री नालीनी, दिल्ली से श्रीमती शकुंतला श्रीवास्तव द्वारा आज इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शहर की स्वच्छता का अवलोकन किया गया।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर में स्थापित किए गए गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों के स्वच्छ भारत मिशन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया गया जिसके तहत देवगुराडिया स्थित गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया गया। यहां पर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं स्वच्छता की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके पश्चात स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंदौर शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए गए कार्यों का अवलोकन करते हुए सर्वप्रथम पालिका प्लाजा स्थित कमांड सेंटर का अवलोकन किया गया, इसके पश्चात 56 दुकान क्षेत्र का अवलोकन किया एवं जोन 19 के अंतर्गत सफाई मित्र सेवा केंद्र का अवलोकन किया गया। यहां पर उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से इंदौर में डोर टू डोर कचरे का संग्रहण प्रारंभ किया गया और आज छह प्रकार के कचरे का किस प्रकार से संग्रहण कर निपटान किया जा रहा है के संबंध में भी विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। रात्रि में शहर के प्रमुख बाजारों क्षेत्रों में मार्गों पर की जाने वाली मेकेनाइज्ड स्लीपिंग कार्यों का भी अवलोकन कराया जाएगा।
इसके साथ ही कल दिनांक 20 फरवरी को स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य कचरा ट्रांसफर स्टेशन नाला टेपिंग कार्य का अवलोकन किया जाएगा।
