छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी सूची
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveबिलासपुर : दीपावली और छठ पर्व के...
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
इंदौर , दिसंबर 2025: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपना नया प्रीमियम क्रेडिट कार्ड ‘गज:’ लॉन्च कर दिया है। यह कार्ड खास तौर पर बैंक के हाई-नेट-वर्थ कस्टमर्स (एचएनआई) के लिए बनाया गया है और यह सिर्फ इनविटेशन पर ही मिलता है। गज: क्रेडिट कार्ड बैंक की प्रीमियम मेटल कार्ड सीरीज़, अश्व-मयूर-गज: ट्रिलॉजी का सबसे खास हिस्सा है।
हमारा विचार: संस्कृत में ‘गज:’ का अर्थ हाथी होता है, जो कि शक्ति, बुद्धिमानी, स्थिरता और रियासत का प्रतीक है। पुराने भारतीय विचारों में हाथी ही राजसी शान और साम्राज्य की रक्षा करने वाला माना जाता था। हाथी कभी-भी आवेगपूर्ण या अतिशय नहीं होता। राजा की महानता को अक्सर उसके ताज से नहीं, बल्कि जिस हाथी पर वह सवार होता है, उससे आँका जाता था।
हमारा डिज़ाइन: गज: क्रेडिट कार्ड आम ग्लोबल डिज़ाइन्स से अलग है। इसे ‘मेटल पर तैयार किया गया’ है और इसका सिग्नेचर ट्विन-हाथी डिज़ाइन भारतीय कला और शान का बेमिसाल उदाहरण है, जो दुनिया में भारत की उत्कृष्टता का संदेश देता है।
उपलब्धता: गज: क्रेडिट कार्ड सिर्फ इनविटेशन के जरिए ही मिलता है और यह चुनिंदा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक प्राइवेट बैंकिंग कस्टमर्स के लिए है, जिनका बैंक के साथ मजबूत संबंध है। इस कार्ड की जॉइनिंग और वार्षिक फीस 12,500 रुपए + जीएसटी है। इस कार्ड के साथ 12,500 इनविटेशन रिवॉर्ड पॉइंट्स (1आरपी=1 रुपए) मिलते हैं, जिन्हें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप पर ट्रैवल बुकिंग में इस्तेमाल करके जॉइनिंग फीस को रिडीम किया जा सकता है। यदि आप सालाना 10 लाख रुपए खर्च करते हैं, तो वार्षिक फीस भी माफ हो जाती है। इसके अलावा, गज: कार्ड में प्रेरणादायक मेटल डिज़ाइन, जीरो फॉरेन एक्सचेंज चार्ज, आसान 1:1 रिवॉर्ड स्ट्रक्चर और प्रीमियम ट्रैवल व लाइफस्टाइल सुविधाएँ भी शामिल हैं, जो कार्ड की पहले से ही मजबूत पेशकश को और बढ़ाती हैं।
गज: मानदंड
• 1:1 रिवॉर्ड स्टैंडर्ड: 1 रिवॉर्ड पॉइंट = 1 रुपए, फ्लाइट और होटल बुकिंग में सीधे फायदा। सुपर-प्रीमियम कैटेगरी में सबसे आसान और सीधे तरीके से मूल्य वापसी।
• ग्लोबल ट्रैवलर का कोर: 0% फॉरेक्स चार्ज और इंटरनेशनल एटीएम कैश तक निःशुल्क पहुँच। अब विदेशी नोट्स या अलग ट्रैवल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं।
• फुल ट्रैवल प्रोटेक्शन: 50,000 रुपए का ट्रिप कैंसलेशन कवर। यह कार्ड ‘ग्लोबल इंडियन’ के लिए बनाया गया है, जो बिना किसी समझौते के ट्रैवल अनुभव चाहते हैं।
• हाइपर-एक्सेलेरेटेड रिवॉर्ड्स: आईडीएफसी फर्स्ट ऐप के जरिए होटलों पर 50 गुना और फ्लाइट्स पर 25 गुना रिवॉर्ड्स। इससे कुल मूल्य वापसी 33.33% तक।
• सीमलेस ट्रांजिट: इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लाउंज में मुफ्त एंट्री, एक गेस्ट के लिए भी।
• अधिक फीचर्स: पूरी जानकारी के लिए संलग्न बेनिफिट्स टेबल देखें।
शिरीष भंडारी, हेड- क्रेडिट कार्ड्स, फास्टैग और लॉयल्टी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ने कहा, “गज: क्रेडिट कार्ड भारत की विरासत और उसके दिग्गजों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है। कई सुविधाओं और प्रेरक भारतीय डिज़ाइन को शामिल करके हमने इसे हर तरह से परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया है। यह कार्ड हमारी अश्व-मयूर-गज: ट्रिलॉजी का सबसे बड़ा हिस्सा है और आधुनिक भारतीयों की समझदारी और ताकत को उजागर करता है।”
